फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Car collides with truck; Himachal woman dies, husband injured.

Sonipat News: ट्रक से टकराई कार, हिमाचल की महिला की मौत, पति चोटिल

Thu, 01 Oct 2026 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Car collides with truck; Himachal woman dies, husband injured.
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 स्थित कुमासपुर फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात दर्दनाक हादसे में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के गांव कनौयला अपरला निवासी चंदा (27) की मौत हो गई। हादसा आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही कार के अनियंत्रित होकर उसमें टकराने से हुआ। हादसे में उनके पति कमलेश कुमार को भी चोट आई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गांव कनौयला अपरला निवासी कमलेश कुमार ने बहालगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि मंगलवार देर रात अपनी पत्नी चंदा गौतम, दोनों बच्चों रक्षित व रक्षिता और चाचा के बेटे कर्ण सिंह के साथ दिल्ली के आदर्श नगर स्थित ससुराल से हिमाचल लौट रहे थे। कार वह खुद चला रहे थे।
विज्ञापन

देर रात करीब डेढ़ बजे जब कार कुमासपुर फ्लाईओवर पर पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। कमलेश ने कार को पहली लेन से दूसरी लेन की ओर मोड़ते हुए ब्रेक लगाए, लेकिन कार पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी और ड्राइवर साइड से ट्रक में जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठी उनकी पत्नी चंदा के सिर में गंभीर चोट आईं। राहगीरों की मदद से चंदा गौतम को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बहालगढ़ थाना प्रभारी संजय ने बताया कि ट्रक में कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने ट्रक चालक पर लापरवाही बरतते हुए अचानक ब्रेक लगाने का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed