{"_id":"6abd7fe68dcd9b8d9c07600d","slug":"swindled-of-97000-in-the-name-of-an-e-commerce-website-aligarh-news-c-2-gur1004-1079418-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ई-कॉमर्स वेबसाइट के नाम पर ठगे 97 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ई-कॉमर्स वेबसाइट के नाम पर ठगे 97 हजार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
साइबर ठगों ने गूगल पर ई-कॉमर्स वेबसाइट तैयार कर एक महिला के साथ 97 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पीड़िता की शिकायत पर साइबर सेल और रोरावर थाने की साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पूरी रकम वापस करा दी।
पुलिस के अनुसार 10 अगस्त 2026 को पीड़िता ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि गूगल पर मिली ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मोबाइल नंबर डालने के बाद ओटीपी प्राप्त हुआ। इसके बाद उसके खाते से 97 हजार रुपये निकाल लिए गए।
शिकायत मिलते ही साइबर सेल और रोरावर साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने मामले की जानकारी जुटाई और संबंधित बैंक, पेमेंट गेटवे तथा मर्चेंट से संपर्क किया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ठगी की रकम को फ्रीज कराया गया। इसके बाद पूरे 97 हजार रुपये पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दिए गए।
विज्ञापन
एसपी क्राइम ममता कुरील ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी के दौरान वेबसाइट की विश्वसनीयता की जांच करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के साथ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर सूचना दें।