{"_id":"5a0b32024f1c1bee688bb642","slug":"111510683138-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी के दूकान से लाखों की चोरी, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलरी के दूकान से लाखों की चोरी, चक्काजाम
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के करकी माइनर के पास सोमवार की रात चोरों ने एक ज्वैलरी के दुकान से लाखों की चोरी कर ली। पुलिस जांच में लगी हुई है। उधर चोरी से क्षुब्ध लोगों ने हिंदुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खोलवाया।
पुलिस के मुताबिक करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव निवासी चंदन सोनी करकी माइनर में किराए का मकान लेकर ज्वैलरी की दुकान खोला है। सोमवार की देर रात चंदन दुकान को बंद कर अपने घर गया। आधी रात के बाद चोर दुकान का शटर चाड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने काउंटर, आलमारी का ताला तोड़ आभूषण उठा ले गए। मंगलवार की अलसुबह कुछ लोगों ने शटर टूटा देख दूकानदार को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार चंदन ने देखा दुकान में सामान बिखरा हुआ था और सोने, चांदी आभूषण गायब थे। खोजबीन करने पर रेलवे लाइन के समीप खेत में आभूषणों के कुछ खाली डिब्बे मिले। वहीं करीब सात बजे चोरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि रात में पुलिस गश्त के नाम पर कोरम अदायगी कर रही है। इसका फायदा उठाते हुए चोर छोटी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने जल्द से जल्द चोरों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन देकर जाम खोलवाया। करीब एक घंटे जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पीड़ित दुकानदार की मानें तो चोर करीब चार लाख रुपये का सोने-चांदी का जेवर चुरा ले गए है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।