{"_id":"6aaae34be1873aa4120282b4","slug":"boy-dies-after-being-hit-by-an-ambulance-sitapur-news-c-102-1-slko1055-164059-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एंबुलेंस की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एंबुलेंस की चपेट में आकर बालक की मौत
Thu, 17 Sep 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
अभ्यांश
गोंदलामऊ। संदना बाजार में बुधवार शाम एंबुलेंस की चपेट में आकर संदना निवासी अभ्यांश (4) की मौत हो गई। पिता सुरेंद्र के अनुसार वह लोहार हैं, संदना बाजार में उनकी दुकान स्थित है। बेटा अभ्यांश दुकान पर आया हुआ था। खेलते हुए वह बाजार के मुख्य मार्ग पर आ गया।
इतने में ही पशुपालन विभाग की एंबुलेंस वहां से गुजर रही थी, अभ्यांश एंबुलेंस की चपेट में आकर घायल हो गया। बेहोश हालत में उसे स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी गोंदलामऊ लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में एंबुलेंस चालक के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।