{"_id":"6aaae2ebbd8083fdf6046894","slug":"a-fine-of-one-lakh-rupees-will-be-imposed-on-the-person-selling-drugs-and-the-person-arranging-bail-for-the-accused-hisar-news-c-21-1-hsr1041-953504-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नशा बेचने वाले और आरोपी की जमानत कराने वाले व्यक्ति पर एक लाख रुपये लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नशा बेचने वाले और आरोपी की जमानत कराने वाले व्यक्ति पर एक लाख रुपये लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
गांव राजथल, नारनौंद के शिव मंदिर में नशे के खिलाफ आयोजित महापंचायत में मौजूद लोग।
नारनौंद। गांव राजथल में नशे के खिलाफ अभियान को मजबूती देने के लिए बुधवार को शिव मंदिर परिसर में महापंचायत हुई। इसमें नशा बेचने वाले और उसकी जमानत कराने वाले व्यक्ति पर कमेटी स्तर पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया। ऐसे लोगों का सामाजिक स्तर पर भी विरोध किया जाएगा। पंचायत ने युवाओं और ग्रामीणों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
महापंचायत की अध्यक्षता सतरोल खाप प्रधान एडवोकेट संदीप खर्ब ने की। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन में पंचायत का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल नशे की सप्लाई रोकने के लिए रात की गश्त बढ़ाने और महिला पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाने की मांग करेगा। ग्रामीणों ने गांव में चार महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की, ताकि नशे की सप्लाई में संलिप्त होने के आरोपों की नियमानुसार जांच हो सके। नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया गया।
महापंचायत में नौगामा खाप प्रधान जयवीर लोहान, राखी बाराह खाप से रणधीर मिलकपुर, रामनिवास लोहान, मास्टर फूलकुमार पेटवाड़, जयवीर ढांडा, बिंदर नंबरदार, सतेंद्र कोथ, सरपंच अनिल गोदारा, सरपंच प्रीतम लोहान, सरपंच मंजीत सुलचानी, दीपक माढ़ा, जोगिंदर मान, शिली लोहान, रामकुमार शर्मा, शीलू नारनौंद, बलवान लोहान, विशु बिसला और अंकित बिसला सहित अन्य ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी विनय ने युवाओं से खेलों से जुड़ने का किया आह्वान :
महापंचायत में कबड्डी खिलाड़ी और मशहूर रेडर विनय खत्री ने पहुंचकर नशा विरोधी अभियान को समर्थन दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा और मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करता है। युवाओं के लिए गांव-गांव में खेलों का माहौल तैयार करना जरूरी है। कबड्डी, कुश्ती समेत अन्य खेल अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण सिखाते हैं।