{"_id":"6aaae30b7d301eea26091465","slug":"school-bus-carrying-35-children-overturns-by-the-roadside-due-to-brake-failure-six-injured-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151661-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे पलटी 35 बच्चों से भरी स्कूली बस, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ब्रेक फेल होने से सड़क किनारे पलटी 35 बच्चों से भरी स्कूली बस, छह घायल
विज्ञापन
सड़क किनारे पलटी पड़ी बस के ऊपर खड़े लोग। संवाद
फोटो-02 सड़क किनारे पलटी पड़ी बस के ऊपर खड़े लोग। संवाद
फोटो- 03 हादसे के बाद बच्चों को गले से लगाकर रोते परिजन। संवाद
फोटो-04 घायल आरती। संवाद
फोटो-05 घायल प्राची। संवाद
फोटो-06 रोते बिलखते परिजन। संवाद
= चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण, खिड़कियों से सुरक्षित निकाले गए बच्चे
= मौके पर पहुंचे एएसपी और सीओ, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को किया सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला (औरैया)। थाना बेला क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर बुधवार सुबह बम्नौटी मोड़ के पास करीब 35 मासूमों को लेकर जा रही एक स्कूली बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार छह बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
मवती बालक राम फाउंडेशन सौरभ एकेडमी की बस रोजाना की तरह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस कानपुर मार्ग पर बम्नौटी मोड़ के पास पहुंची, अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक ने काफी संभालने का प्रयास किया, लेकिन बस असंतुलित होकर पलट गई।
हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। सूचना पर बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बस में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में गांव पालियुरा निवासी आरती व वंदना और खानपुर निवासी कक्षा छह की छात्रा प्राची (12) घायल हो गई। इसके अलावा तीन अन्य छात्र भी घायल हुए, जिन्हें उनके परिजन अपने साथ अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार बस का प्रदूषण जुलाई माह में खत्म हो गया था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आलोक मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को सीज कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- --
हादसे के बाद विभिन्न थानाक्षेत्र में की गई स्कूली बसों की चेकिंग
सहार। बेला थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद सहार, फफूंद सहित विभिन्न थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अभियान चलाकर स्कूली बसों की जांच की। इस दौरान सहार में तीन बसों चालान करते हुए चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। तीनों बसों में चालक समेत अन्य लोग सीट बेल्ट लगाए नहीं मिले।