फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छात्रा का अश्लील फोटो खींचना पड़ा महंगा

छात्रा का अश्लील फोटो खींचना पड़ा महंगा

Sun, 12 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
छात्रा का अश्लील फोटो खींचना पड़ा महंगा
सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के एक स्टूडियो संचालक को छात्रा की अश्लील फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल करना महंगा पड़ गया। इस मामले में पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने स्टूडियो संचालक अशोक के खिलाफ छेड़खानी करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दो दिन पूर्व पुलिस ने पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले वादी का कहना है कि जून माह में उसकी बेटी अपनी सहेली के साथ स्टूडियो में फोटो खींचवाने के लिए गई थी। दुकानदार ने उसकी बेटी की अश्लील फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा। इसकी जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। विवेचक क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि छह अगस्त को करमा थाने में पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर स्टूडियो संचालक अशोक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता के बयान का अवलोकन करने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed