फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Cracks found on the walls of the under construction medical college, Divisional Commissioner enraged

Sonebhadra News: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की दीवाराें पर मिली दरारें, भड़के मंडलायुक्त

Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cracks found on the walls of the under construction medical college, Divisional Commissioner enraged
सोनभद्र। मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी. ने रविवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर असंतोष जताते हुए संबंधित एजेंसियाें के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कार्य की गति पर भी कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मेडिकल कॉलेज परिसर में सड़क निर्माण, भवन निर्माण व विभिन्न संकायों के भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति को देखा। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि से कराए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में बिंदुवार जानकारी ली। निरीक्षण में पाया कि कार्य में गुणवत्ता की काफी कमी है। जगह-जगह दीवारों में दरार पड़े हुए हैं। निर्माण कार्य की ठीक ढंग से निगरानी नहीं की जा रही। नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई और संबंधित को निर्देशित किया कि इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाय। पीडब्ल्यूडी मिर्जापुर के एक्सईएन के कार्य भी में काफी शिथिलता मिली। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मंडलायुक्त ने ने कहा कि मेडिकल काॅलेज के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाय, इसमें शिथिलता व लापरवाही न बरतें। इस मौके पर डीएम चंद्र विजय सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार, अपर आयुक्त अभय पांडेय, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बूथों का किया निरीक्षण, नाम जोड़ने से पहले सत्यापन के निर्देश
सोनभद्र। मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी. ने रविवार को जिले में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद बूथों पर पहुंचकर बीएलओ की सक्रियता देखी। उन्होंने नाम बढ़ाने के लिए आ रहे आवेदनों को रजिस्टर में दर्ज कर घर-घर जाकर सत्यापन करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज पहुंचे। यहां बीएलओ पूनम, तारा देवी, विजय वर्मा, संजू सिंह, आशीष वर्मा, मोहन प्रसाद, परमानंद मौजूद मिले। मंडलायुक्त ने उनसे अब तक आए आवेदनों के बारे में जानकारी ली। नाम बढ़वाने, संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। कहा कि आवेदनों का सत्यापन करें। कोई भी नाम जोड़ने या हटाने से पहले वार्ड में जाकर अच्छे से पड़ताल कर लें। उन्होंने रजिस्टर पर दर्ज विवरणों को भी देखा। आवेदन लेकर आए युवाओं से बातचीत की। इसके राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में बने बूथ पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अफसरों को पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उनसे पुनरीक्षण कार्य में सहयोग की अपील की। कहा कि त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची तैयार करने के लिए सभी राजनीतिक दल बूथ स्तर पर अपने एजेंट नियुक्त कर दें। इसकी सूची भी उपलब्ध कराएं, ताकि बाद में कोई कमी न रहने पाए। निरीक्षण व बैठक में डीएम चंद्र विजय सिंह, एडीएम सहदेव मिश्र, सभी एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed