फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people killed after being hit by a Hyva truck.

Sonebhadra News: हाईवा की चपेट में आए बाइक सवार युवक समेत दो की मौत

Fri, 18 Sep 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two people killed after being hit by a Hyva truck.
मधुपुर क्षेत्र के मृतक- राजेश(फाइल फोटो)स्रोत परिजन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट गांव के पास बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार विजय पटेल (50) और राजेश उर्फ लोदी (35) की मौत हो गई। दोनों लोहरा की तरफ जा रहे थे। हाईवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। दोनों के सिर में गंभीर चोट आ गई थी। पुलिस ने शवों को संरक्षण में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

बट गांव निवासी विजय पटेल (50) गांव के ही राजेश उर्फ लोदी (35) के साथ बाइक से लोहरा की ओर जा रहे थे। गांव से कुछ दूर आगे दोनों सड़क की दूसरी लेन में आकर बस को ओवरटेक करने लगे, तभी सामने से आ रहे हाईवा ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर सुकृत पुलिस भी पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विजय को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने राजेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। कोतवाली प्रभारी डीपी यादव ने बताया कि हादसे के बाद हाईवा और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कुछ देर में आने की बात कहकर वह निकले थे
सोनभद्र। बट गांव के दो लोगों की सड़क हादसे में मौत की खबर पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। देर शाम हुए हादसे के बाद जैसे ही विजय पटेल और राजेश उर्फ लोदी के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी हुई, वे अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। दोनों मृतकों के परिवारों में चीख-पुकार मची रही। विजय और राजेश खेती-किसानी करते थे। बृहस्पतिवार की शाम बाइक से किसी काम के सिलसिले में लोहरा की ओर जा रहे थे। कुछ देर में आने की बात कहकर वह निकले थे, मगर किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद हादसे की खबर मिलेगी।

मधुपुर क्षेत्र के मृतक- राजेश(फाइल फोटो)स्रोत परिजन

मधुपुर क्षेत्र के मृतक- राजेश(फाइल फोटो)स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed