फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Women danced to traditional songs at the Teej festival.

Sonebhadra News: तीज महोत्सव पर पारंपरिक गीतों पर झूमीं महिलाएं

Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women danced to traditional songs at the Teej festival.
ओबरा में तीज महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करती लायंस क्लब  गौरव की महिला सदस्य। स्रोत स्वयं
लायंस क्लब ओबरा गौरव की ओर से बृहस्पतिवार की देर शाम तीज महोत्सव एवं फैमिली मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने सोलह शृंगार कर पारंपरिक परिधान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में लोक संस्कृति की रंगत बिखेरी। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष किरण सिंह सहित वरिष्ठ सदस्य निरंजना श्रीवास्तव, नूतन चौकसे, उर्मिला सिंह, सुहानी राव, मीना अग्रवाल एवं मृदुला जायसवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद क्लब की कोषाध्यक्ष गंगा मिश्रा ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण प्रदान किया। मंच संचालन रुचि खत्री ने किया। तीज महोत्सव में क्लब की महिला सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों का आनंद लिया। वहीं आकर्षक कैटवॉक भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। लायंस क्लब की ओर से आयोजित इस पारिवारिक समारोह में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ क्लब के सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। तीज महोत्सव में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने परंपरा, संस्कृति और आधुनिकता के समन्वय का संदेश दिया। कार्यक्रम ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ ही आपसी सौहार्द और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान किया। इस दौरान मुख्य रूप से रंजना जायसवाल, शीबा सूद, माया यादव, पूजा अग्रवाल, उर्मिला बंसल, प्रीति केसरी, कृष्णा जायसवाल सहित भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed