फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Couple death in sonebhadra due to domestic dispute Husband broke glass bottle and stabbed his wife stomach and attacked himself

खौफनाक: घरेलू विवाद में पति ने शीशे की बोतल तोड़कर पत्नी के पेट में घोंपा, खुद पर भी किया वार, दोनों की मौत

Fri, 20 May 2022 01:07 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 20 May 2022 01:07 PM IST
सार

सोनभद्र के ग्राम पंचायत करईल के महुराव में शुक्रवार सुबह पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शीशे की बोतल तोड़कर पत्नी के पेट में घोंप दिया। फिर वही टुकड़ा अपने पेट में भी घोंप लिया।

विज्ञापन
Couple death in sonebhadra due to domestic dispute Husband broke glass bottle and stabbed his wife stomach and  attacked himself
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के सोनभद्र जिले से घरेलू विवाद में खौफनाक वारदात की जानकारी सामने आई है। कोन स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करईल के महुराव में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शीशे की बोतल तोड़कर टुकड़ा पत्नी के पेट में घोंप दिया। फिर वही टुकड़ा अपने पेट में भी घोंप लिया। मौके पर दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह घटी घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण सकते में है। पुलिस ने पति-पत्नी का शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। महुराव निवासी सरदार उर्फ शारदा चेरो (35) मजदूरी करता था। काम की तलाश में उसे शनिवार को उड़ीसा जाना था। इससे पहले शुक्रवार सुबह पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हुआ।
विज्ञापन


मामला इस कदर बिगड़ा कि गुस्से में सरदार ने पास में रखी बोतल तोड़कर पत्नी फुलवा देवी (32) के पेट में घोंप दिया। उसे मौत के घाट उतारने के बाद उसी टूटे बोतल से अपने पेट में भी वार कर लहूलुहान कर लिया। चीखपुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आननफानन दंपती को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही ओबरा क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पडताल में जुट गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोग मंजर को याद कर सिहर उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed