फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coronavirus 1600 infected 17 more positive

Coronavirus: संक्रमितों की संख्या 1600 पार, 17 और मिले पाजिटिव

Tue, 01 Sep 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus 1600 infected 17 more positive
सोनभद्र। चोपन सीएचसी में तैनात स्वास्थ्यकर्मी समेत 17 और कोरोना पाजिटिव मिलने से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 1611 हो गई है। हालांकि पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों में से 37 इलाज के बाद मंगलवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब तक 1292 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों की टीमें मंगलवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटीं रहीं। मंगलवार को चिकित्सकों की टीमों ने 1785 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। इस बीच पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1804 लोगों की जांच रिपोर्ट भी आई। जिसमें 17 पाजिटिव और 1787 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 61199 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 59659 लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। जिसमें 1611 पाजिटिव और 58048 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। कोरोना पाजिटिव मिले लोगों में से तीन मरीजों की मौत जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज के दौरान हुई है जबकि अन्य 14 मरीजों की मौत दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। सीएमओ ने बताया कि अभी 1540 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। मंगलवार को कोरोना पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। संबंधित इलाकों में बैरिकेडिंग भी कराई जा रही है। कंटेनमेंट जोन में लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों को जरूरत के सामान घरों पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed