फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction of ROB begins in Robertsganj; overbridge to stand on nine pillars

Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज में आरओबी निर्माण शुरू, नौ पिलरों पर खड़ा होगा ओवरब्रिज

Sat, 20 Jun 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Construction of ROB begins in Robertsganj; overbridge to stand on nine pillars
रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग पर अधिकारियों की मौजूदगी में पिलर निर्माण के लिए नींव की खुदाई करती
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज-रामगढ़ मार्ग पर स्थित (गेट संख्या 37) रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य का शनिवार से विधिवत शुभारंभ हो गया। रेलवे अधिकारियों की निगरानी में निर्माण एजेंसी ने पिलरों की नींव के लिए खोदाई शुरू कर दी है। परियोजना शुरू होने से शहरवासियों को वर्षों से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।निर्माण कार्य कर रही झांझरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेश कुमार ने बताया कि आरओबी के लिए कुल नौ पिलरों का निर्माण किया जाएगा। इनमें रेलवे क्रॉसिंग से महिला थाने की ओर चार और जोगियावीर मंदिर की ओर पांच पिलर बनाए जाएंगे। प्रत्येक पिलर के बीच लगभग 24 मीटर (करीब 80 फीट) की दूरी होगी, जबकि प्रत्येक पिलर की चौड़ाई चार मीटर रखी जाएगी। रेलवे के प्लेटफॉर्म एवं भवन निर्माण कार्यों के विशेषज्ञ डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर गुप्ता और आरओबी का निर्माण का देख रहे डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप प्रजापति ने बताया कि निर्माण कार्य रेलवे के निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। शुरुआत पिलरों की नींव की खुदाई से की गई है और प्रत्येक चरण की निगरानी रेलवे के अभियंता कर रहे हैं, ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता न हो। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान रेलवे क्रॉसिंग से पैदल आने-जाने वाले लोगों और दोपहिया वाहनों के आवागमन को यथासंभव सुचारु बनाए रखने की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए कार्य कराया जाएगा, ताकि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो। आरओबी के निर्माण से रॉबर्ट्सगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेनों के गुजरने के दौरान लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और एंबुलेंस, स्कूली वाहन एवं अन्य आवश्यक सेवाओं का आवागमन भी निर्बाध हो सकेगा। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह परियोजना पूरी होने के बाद नगर के यातायात ढांचे में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed