फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Construction of 37.9 meters out of 39.9 meter high Kanhar dam has been completed

39.9 मीटर ऊचें कनहर बांध में से 37 मीटर तक पूर्ण हो चुका है निर्माण

Fri, 05 Mar 2021 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Construction of 37.9 meters out of 39.9 meter high Kanhar dam has been completed
दुद्धी। तहसीलदार विकास कुमार पांडेय ने शुक्रवार को दोपहर में अमवार में कनहर बांध सिंचाई परियोजना निरीक्षण किया। बांध निर्माण की प्रगति जानी। सिंचाई विभाग खंड तीन के सहायक अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि बांध का निर्माण कनहर व पांगन नदी के संगम स्थल पर किया जा रहा है। बांध निर्माण के बाद 108 गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मुहैया कराया जाएगा। बांध बनने से यूपी के 11 गांव, छत्तीसगढ़ के छह और झारखंड के चार गांव प्रभावित (डूब) हो जाएंगे। इससे पैंतीस हजार चार सौ बासठ हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। बांध की कुल ऊंचाई 39.9 मीटर है जिसमें 37 मीटर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। गेट लगाया जाना बाकी है। बायीं तरफ की रॉकफील पूर्ण हो चुकी है। दाहिनी रॉक फील जल्द ही पूर्ण कर ली जाएगी। बताया कि बांध की कुल लंबाई 3.24 किमी है। तहसीलदार ने विस्थापितों की समस्या पर भी चर्चा की। इसके बाद मुख्य बांध पहुंचकर स्पिलवे का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति का जायजा लिया। इस मौके पर सहायक अभियंता हीरो प्रजापति, अवर अभियंता नंदलाल यादव, नीरज प्रजापति व एचईएस कंपनी के अकाउंटेंट सत्यनारायण राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed