फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Water is life, do not waste it ...

जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ न बहाएं...

Thu, 22 Mar 2018 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूराो/सोनभद्र Updated Thu, 22 Mar 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
Water is life, do not waste it ...
water bottle
 गुरुवार को जगह-जगह जल संरक्षण के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। लोगों को जल की महत्ता बताते हुए अवगत कराया कि  जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ न बहाएं। युवक मंगल दल और सामाजिक संगठन युवा भारत की तरफ से संगठन कार्यालय पर गोष्ठी आयोजित की गई। युवक मंगल दल के जिलाध्यक्ष व युवा भारत के प्रभारी सौरभकांत पति ने कहा कि दुनिया में प्रतिवर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इससे हमें जलसंरक्षण की प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि भारत में सालाना लाखों मौत दूषित पानी की वजह से हो रही हैं। इसलिए जितना संभव हो सके, पानी बचाएं।
विज्ञापन



घोरावल ब्लॉक के सह प्रभारी राजेश जायसवाल ने लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और दूसरों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह छोटी-छोटी बर्बादी रोककर जल संरक्षण में अहम योगदान दे। इस अवसर पर ओम प्रकाश पटेल, मनोज दीक्षित, राजेश, शुभम केशरी, रोहित, राकेश, मनोज पटेल, आकाश, विपिन, सोनू, इमरान अंसारी, मुकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



घोरावल: सिरसाईं स्थित ग्रीनफिल्ड पब्लिक स्कूल पर जल संरक्षण विषय पर छात्र गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 67 छात्रों ने प्रतिभाग किया। 26 छात्रों ने वाद विवाद प्रतियोगिता में भागीदारी की। छात्रों ने वर्तमान में जल समस्या के ऊपर अपने विचार रखे और भूगर्भीय जल के अंधाधुंध दोहन पर रोक लगाने का सुझाव दिया। कहा कि उपयोग के योग्य जल की उपस्थिति एक सीमित मात्रा में ही हमारे धरातल पर उपलब्ध है। यह प्राकृतिक रूप से उपलब्ध संसाधन है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मूलचंद त्रिपाठी, अमरेश चंद्र, अजय दुबे, राजेश चौबे, इमरान अंसारी, एमए अब्दुल्ला, चंदो पांडेय, अंजली अग्रहरि, सीमा पांडेय, आकांक्षा पटेल, किस्मत यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वैनी: विकास खंड जनगवां के ग्राम पंचायत सेमरिया में राजा लाखन बाबा के पास युवक मंगल दल ग्राम इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता ग्राम पंचायत अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने की। ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि गांव गांव जाकर ग्रामीणों को जल संचयन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मौजूद युवाओं को जल संचयन की शपथ दिलाई गई। कहा कि आवश्यकता से अधिक जल का प्रयोग न करें। सार्वजनिक जगहों पर या अपने घरों में लगे पानी की टोटी को खुला न छोड़ें। नदी-नाले तालाब का संरक्षण करें। ताकि खिसकते जलस्तर को रोका जा सके। इस अवसर पर अनुज कुमार, सतेंद्र, रामपाल, बृजेश कुमार, लवलेश, बाबूलाल, सोनू, अजय, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed