फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Complaint of reading Fatiha inside the police station, allegation turned out to be false

Sonebhadra News: पुलिस चौकी के अंदर फातिहा पढ़ने की शिकायत, झूठा निकला आरोप

Mon, 23 Jun 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Complaint of reading Fatiha inside the police station, allegation turned out to be false
घोरावल कस्बे में खंडहर हो चुकी पुलिस चौकी में फातिहा पढ़ने और मजार को विस्तार देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रसून कुमार सहित अन्य लोगों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए चौकी के जीर्णोद्धार की मांग की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पुरानी पुलिस चौकी जर्जर स्थिति में है। इसे धीरे-धीरे मजार का स्वरूप दिया जा रहा है, जो आगे चलकर विवाद का कारण बन सकता है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी ने प्रभारी निरीक्षक को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। घोरावल एसओ रामस्वरूप वर्मा ने जांच के बाद बताया कि वर्तमान समय में घोरावल कस्बा पुलिस चौकी नगर पंचायत के भवन में संचालित है। घोरावल पुलिस के लिए नया थाना वर्ष 1997 में दीवा-घोरावल रोड पर बना। इसमें थाना आज भी संचालित है। घोरावल पुलिस चौकी पूर्व में राजा बड़हर ब्रह्म शाह की निजी संपत्ति में उनकी स्वीकृति से संचालित था, जो अब खंडहर हो चुका है। उनकी निजी भूमि में बहुत पुराने समय से मजार स्थित है।
विज्ञापन

इस प्रकार चौकी का दरवाजे तोड़कर अंदर फातिहा पढ़े जाने की बात गलत है। अगर भूमि स्वामी की ओर से इस पर कोई शिकायत की जाती है तो विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed