फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Community toilet under construction collapses in Sonbhadra

निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का बारजा गिरा

Tue, 09 Feb 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Community toilet under construction collapses in Sonbhadra
कोन। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोरवा में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का बारजा शटरिंग खोलते ही मंगलवार को भरभरा कर गिर गया। ये संयोग ही रहा कि किसी मजदूर को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

शासन के महत्वाकांक्षी योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। रोरवा में करीब 6.67 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण हो रहा है। ग्राम पंचायत सचिव शौचालयों का निर्माण करा रहे हैं और एडीओ पंचायत से लेकर डीपीआरओ तक निर्माणाधीन शौचालयों की जांच भी कर रहे हैं लेकिन गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। इसी का नतीजा रहा कि मंगलवार को जब मजदूरों ने निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय के दरवाजा के सामने के बारजा का शटरिंग खोला तो शटरिंग के साथ ढलाई किया गया बारजा भी भरभरा कर गिर गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। संयोग अच्छा रहा कि किसी को चोट नहीं आई, लेकिन निर्माणाधीन शौचालय का बारजा गिरते ही गुणवत्ता की कलई खुल गई। बारजा गिरने की खबर होते ही ग्रामीणों ने प्रधान पर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। इसके पूर्व में रगरग में भी निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय की दीवार गिर चुकी है। इसके बावजूद निर्माण गुणवत्ता में मानकों की अनदेखी की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी एडीओ पंचायत काशीराम ठाकुर ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही मौके का मुआयना किया गया है। जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उधर डीपीआरओ विशाल सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed