फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Coal was being transported using fake number plates, brother-in-law and brother-in-law arrested

Sonebhadra News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कोयले का हो रहा था परिवहन, जीजा-साला गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Coal was being transported using fake number plates, brother-in-law and brother-in-law arrested
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट के आधार पर अवैध रूप से कोयले का परिवहन कर रहे ट्रेलर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों रिश्ते में जीजा-साला हैं।
विज्ञापन

एएसपी कालू सिंह ने सदर कोतवाली में मीडिया को बताया कि चंदौली के नौबतपुर निवासी कमलेश केवट ने शुक्रवार को तहरीर देकर बताया था कि उसकी ट्रक के नंबर से एक ट्रेलर का संचालन हो रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगोंं पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले की जांच एसआई अजय श्रीवास्तव की ओर से की जा रही थी। इस दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने हिंदुआरी पुलिया के पास से ट्रेलर को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक सिंगरौली के बरगवा निवासी अरुण कुमार और उसके सहयोगी चोपन के भभाइच निवासी घनश्याम को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद किए गए। चालक और सहचालक दोनों आपस में बहनोई व साले हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह ट्रेलर सिंगरौली के शिबू सिंह की देख रेख में चलवाया जा रहा था। ट्रेलर व उस पर लदे कोयले की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed