फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CMS issued notice to many health workers including doctors

सीएमएस ने जारी किया डॉक्टर समेत कई स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस

Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
CMS issued notice to many health workers including doctors
जिला अस्पताल में पिछले दिनों डीएम के निरीक्षण में मिली खामियों के बाद सीएमएस ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। लापरवाही बरतने वाले एक डॉक्टर समेत कई स्टाफ नर्सों को नोटिस जारी किया है। दो डॉक्टर डीएम के निरीक्षण के दौरान किचन में मिली सामग्रियों और मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने की शिकायत की जांच के लिए नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमएस की ओर से सिस्टर बिंद्रावती देवी को जारी नोटिस में 18 सितंबर को ड्यूटी लिस्ट के अनुसार इंडोर में तैनात स्टाफ नर्स का ब्योरा मांगा है। स्टाफ नर्स संजीरा देवी से एक अप्रैल 2022 से अब तक अस्पताल में भर्ती हुई गर्भवती और प्रसव की रिपोर्ट तलब की है। यह भी पूछा है कि जिला चिकित्सालय से 100 बेड के मैटरनिटी विंग में किस कारण से कितनी महिलाओं को रेफर किया गया।
विज्ञापन

मैटरनिटी विंग के अतिरिक्त अन्य चिकित्सालय में रेफर की गई तो उसके कारण सहित माहवार रिपोर्ट मांगी है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका सिंह को प्रसव की संख्या की बढ़ोत्तरी के साथ मरीजों को अधिक से अधिक सिजेरियन एवं डिलिवरी कराने के लिए नोटिस भेजा है। डॉ. अश्वनी कुमार और वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अशोक कुमार को मरीजों के लिए बनने वाले भोजन और सामग्री की आपूर्ति सहित अन्य बिंदुओं पर जांच का जिम्मा दिया है। सीएमएस का कहना है कि प्राय: निरीक्षण के समय किचन विभाग के कर्मी व्यवधान उत्पन्न करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनबढ़ है जिला अस्पताल का सफाई ठेकेदार, सीएमएस की भी नहीं सुनता
सोनभद्र। जिला अस्पताल की सफाई व्यवस्था संभालने वाला ठेकेदार मनबढ़ है। प्रभावशाली इतना कि सीएमएस की भी नहीं सुनता। डिप्टी सीएम के निरीक्षण से पहले अस्पताल की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए अलग से सफाई कर्मचारियों को लगाना पड़ा था। खुद सीएमएस की ओर से जारी पत्र में इसका खुलासा हुआ है।
सीएमएस ने जिला अस्पताल की साफ-सफाई के लिए नामित मेसर्स सर्विस मास्टर क्लीन को नोटिस जारी कर कहा है कि तीन दिन पूर्व डीएम जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो गंदगी की भरमार मिली। कुछ शौचालय भी चोक पाया गया। नोटिस में लिखा है चिकित्सालय में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए बने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इसकी जानकारी आपको अनवरत दी जा रही है। डीएम ने आपके टेंडर को निरस्त कर दूसरे ठेकेदार को नियुक्त करने का निर्देश दिया है। लिहाजा अपना स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं।

कई कर्मियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। दो डॉक्टरों की टीम डीएम के निरीक्षण के दौरान किचन में मिले सामग्रियों की जांच के लिए बनाई गई है। अस्पताल में सफाई के लिए नामित कंपनी के संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है। - डॉ. क्रांति कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed