फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CMO stopped salary of three employees including ANM

सीएमओ ने एएनएम समेत तीन कर्मचारियों का रोका वेतन

Sat, 17 Sep 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
CMO stopped salary of three employees including ANM
चतरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.रमेश सिंह ठाकुर। - फोटो : SONBHADRA
सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने शनिवार को पीएचसी चतरा और उपकेंद्र किरकुलिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरन एएनएम समेत तीन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। टीकाकरण की धीमी प्रगति पर भी कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सीएमओ पहले चतरा पीएचसी पहुंचे। निरीक्षण के समय प्रभारी डॉ. मुन्ना प्रसाद उपस्थित रहे। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में एएनएम सुनता देवी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशीष कुमार और वरिष्ठ सहायक सुदर्शन राम अनुपस्थित पाए गए। तीनों का वेतन रोकते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, शौचालय व्यवस्था व अन्य सुविधाएं सुचारु रूप से गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने को कहा। हिदायत दी कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उपकेंद्र किरहुलिया के आंगनबाड़ी केंद्र में आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ वीएचएनडी का कार्य किया जा रहा था। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति धीमी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के ड्यूटी लिस्ट में लौ लोग थे, जिसके सापेक्ष आठ को टीका लग चुका था। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण धीमी गति से चल रहा था। सीएमओ ने इस पर असंतोष जताते हुए टीकाकरण और आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed