फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   CMD PK Sinha receives Best CEO Award

पीके सिन्हा को मिला सर्वश्रेष्ठ सीईओ पुरस्कार

Sun, 24 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
CMD PK Sinha receives Best CEO Award
सीएमडी पीके सिन्हा। - फोटो : SONBHADRA
कोल इंडिया की दो अग्रणी अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) और महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रभात कुमार सिन्हा को जियोमाइनटेक भुवनेश्वर की ओर से उत्कृष्ट कॉरपोरेट प्रबंधन व नवाचार के लिए सर्वश्रेष्ठ सीईओ पुरस्कार 2020-21 से सम्मानित किया गया। प्रभात सिन्हा का खनन क्षेत्र में लगभग 38 वर्षों का अनुभव है। वह एक कुशल खनन इंजीनियर होने के साथ ही उत्कृष्ट प्रबंधकीय कौशल भी रखते हैं।
विज्ञापन

प्रभात कुमार सिन्हा के निर्देशन में एनसीएल व एमसीएल ने उत्पादन, प्रेषण, उत्पादकता और अन्य सभी महत्वपूर्ण मानकों में अभूतपूर्व ऊंचाई प्राप्त की है। उनके नेतृत्व में दोनों सहायक कंपनियों एमसीएल और एनसीएल ने चालू वित्त वर्ष में उत्पादन में वृद्धि दर्ज की है। दोनों मिलाकर लगभग कोल इंडिया का 50 प्रतिशत कोयला उत्पादन करती हैं। श्री सिन्हा को ये पुरस्कार भुवनेश्वर में आयोजित जियोमाइनटेक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान संगोष्ठी के दौरान आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पूर्व अध्यक्ष प्रो. डीडी मिश्रा ने दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed