फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   circling the field with a torch

मशाल लेकर लगाया मैदान का चक्कर

Sat, 13 Nov 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
circling the field with a torch
घोरावल। घोरावल ब्लॉक के घुवास गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल मैदान में प्रतिभागियों ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर की। नीरज श्रीवास्तव ने मशाल प्रज्ज्वलन किया जिसे लेकर धावक द्वारा मैदान का चक्कर लगाते हुए प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। खेल बच्चों में स्वास्थ्य के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी जन्म देता है। खेल में बच्चों ने विभिन्न कैटेगरी में दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी, गोला फेक, डिस्क थ्रो आदि खेलों में जोर-आजमाईश की। बीईओ ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान सौरभ कार्तिकेय श्रीवास्तव, एसआरजी संजय मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, नंदकुमार शुक्ल, उदय लहरी, हिमांशु मिश्र, अवधेश कुमार, श्यामनारायण, प्रद्युम्न, बृजेश, प्रभाशंकर, रमेश, प्रवीण सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed