फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Caution and cleanliness are the only protection against TB: Dr. Anil

सावधानी व साफ सफाई ही टीबी से बचाव: डॉ.अनिल

Mon, 10 Mar 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Caution and cleanliness are the only protection against TB: Dr. Anil
रेणुकूट। नगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रयास फाउंडेशन की तरफ से 25 क्षय रोगियों में पोषण पोटली का वितरण किया गया। इसमें भुना चना, लाई, दलिया, सोयाबड़ी, मूंगफली दाना, गुड़ आदि शामिल है।
विज्ञापन

ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड की तरफ से यह कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के ग्रासिम हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अनिल त्रिपाठी ने कहा कि टीबी रोगियों को स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सचेत रहना होगा। उन्हें समय-समय पर जरूरी चीज खाने के साथ नियमित जांच करानी होती है। संबंधित विभाग के लोगों को इस रोग से पीड़ित व्यक्ति से भौतिक रूप से उनसे संपर्क कर उन्हें नियमित दवा खाने व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को प्रेरित किया जाए। सुभाष राय और दिलीप कुमार दुबे ने भी क्षय रोगियों को खुद ही अपना स्वास्थ्य सही करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वह अगर समय से अपना खान-पान सही रखेंगे और नियमित जांच कराते रहेंगे तो उन्हें इस रोग से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक सतीश चंद सोनकर, अर्जुन, अमरनाथ सिंह, अर्चना, सुनील अग्रवाल, गौतम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed