{"_id":"6814c5d6c45db52eca0aa2d3","slug":"caste-census-struggles-of-rahul-gandhi-made-bjp-bow-down-congress-took-out-road-march-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Caste Census: राहुल गांधी के संघर्षों से जातीय जनगणना पर झुकी BJP, कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Caste Census: राहुल गांधी के संघर्षों से जातीय जनगणना पर झुकी BJP, कांग्रेसियों ने निकाली धन्यवाद यात्रा
Fri, 02 May 2025 06:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 02 May 2025 06:47 PM IST
सार
Caste Census News: जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेसजनों ने अपनी खुशी जाहिर की। कहा कि राहुल गांधी के संघर्षों का परिणाम आज सफल हो गया है। हमारे नेता के आगे सरकार को झुकना पड़ा।
विज्ञापन
जाति जनगणना को लेकर कांग्रेसजनों ने निकाला मार्च।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Politics: जातीय जनगणना पर केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज में धन्यवाद यात्रा निकाली। इसका श्रेय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को दिया। कहा कि राहुल गांधी के संघर्षों के कारण भाजपा सरकार को झुकना पड़ा और जातीय जनगणना को मंजूरी देनी पड़ी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष रामराज गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़ौली चौराहे से पदयात्रा शुरू की। मेन चौक, महिला थाना, सिविल लाइन रोड से होते हुए वापस बढ़ौली चौराहा पहुंचे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जातीय जनगणना कराना कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्राथमिकताओं में एक था। उनका मानना है कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिए। जातीय जनगणना होने से आरक्षण में 50 प्रतिशत का प्रतिबंध भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष फरीद अहमद ने कहा कि जातीय जनगणना से पूरे देश में सभी जातियों का पता चल जाएगा। धन्यवाद यात्रा में प्रदेश सचिव इं. जितेंद्र पासवान, पूर्व प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, जिउत मौर्य, संगीता श्रीवास्तव, बाबूलाल पनिका, राजबली पांडेय, दयाशंकर पांडेय, शरद पनिका, आशुतोष दुबे आदि मौजूद रहे।