फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against mother and son in assault case

Sonebhadra News: मारपीट मामले में मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 15 Nov 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Case filed against mother and son in assault case
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड में एक महिला से मारपीट करने के मामले मे पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। निशा पत्नी राजकुमार प्रजापति निवासी ग्राम धौराकुंड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 12 नवंबर को वह अपने हिस्से की जमीन में अपना मकान निर्माण कार्य कर रही थी कि दोपहर एक बजे उसी गांव के रहने वाले राजाराम गुप्ता व रामप्रसाद गुप्ता की पत्नी ने उसके घर दरवाजे पर आकर गाली गलौज देते हुए घर बनाने से मना किया। निशा का आरोप है कि जब उसने गाली देने से मना किया तो मां-बेटे दोनों ने लात घूंसा लाठी डंडा से उसके साथ मारपीट की। मारपीट में बीच बचाव करने जब उसकी देवरानी चंपा पत्नी रमेश आई तो उसे भी मारने लगे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मिली तहरीर पर मामले से जुड़े आरोपित राजाराम गुप्ता व उसकी माँ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायलों का डाक्टरी परीक्षण व उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। बृहस्पतिवार को आरोपित राजाराम गुप्ता का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed