फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case filed against eight including husband

पति समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 13 Nov 2021 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed against eight including husband
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से भगने के मामले में पति समेत आठ के खिलाफ दहेज उत्पीडन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शाहगंज थाना क्षेत्र के बबुरी गांव की रहने वाली वादिनी लक्ष्मी ने तहरीर दी कि उसकी शादी ऊचडीह गांव निवासी आनंद के साथ हुई है। उसने एक पुत्र को भी जन्म दिया है, जिसकी करीब साढ़े तीन वर्ष है। आरोप है कि 2020 में मेरे पति आनन्द, मेरे ससुर लक्ष्मन, सास यशोदा देवी, जेठ समविलास, जेठानी लीलावती, ननद उषा देवी, दुर्गा प्रसाद, दया शंकर निवासीगण ऊचडीह दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। पिता से पांच लाख रूपये नकद व चार पहिया की गाड़ी की मांग भी करने लगे। चार नवंबर को उन्होंने उसे मारपीट कर समस्त जेवरात व कपड़ा छीन कर घर से भगा दिया। चेताया भी कि यदि बिना उक्त सामान लिए आई तो जान से मार दिया जाएगा। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर उपरोक्त सभी के खिलाफ दहेज उत्पीडन, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed