फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Case against six for transportation on fake permit

Sonebhadra News: फर्जी परमिट पर परिवहन के आरोप में छह पर केस

Thu, 21 Dec 2023 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Case against six for transportation on fake permit
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने फर्जी परमिट के सहारे परिवहन के मामले में दो फर्मों सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया है। चालक-खलासी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में खान निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि अवैध परिवहन व ओवरलोड वाहनों की प्रभावी नियंत्रण के लिए 20 दिसंबर की रात एक बजे लोढ़ी स्थित बैरियर पर जांच की जा रही थी। इस दौरान वाराणसी नंबर की एक ट्रक पर 29 घन मीटर गिट्टी लोड थी। चालक विनोद यादव व खलासी धनंजय यादव की ओर से ईफार्म सी प्रस्तुत किया गया। एमचेक ऐप के माध्यम से वाहन संख्या डालकर चेक करने पर बिना परिवहन प्रपत्र का प्रदर्शित हुआ। दोबारा ईफार्म सी को विभागीय सरकारी वेबसाइट से जांच करने पर अनुज्ञप्तिधारी के नाम में प्रसाद इंडस्ट्रीज, प्रेमचंद्र प्रसाद और निर्गत तिथि 6 दिसंबर व वैधता आठ दिसंबर मिली। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन स्वामी, चालक विनोद यादव, खलासी धनंजय पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र को पीटा, केस दर्ज
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। मामले में पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। छात्र के पिता दुबेपुर निवासी कपिलदेव ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पुत्र शिवम (17) एक निजी विद्यालय में पढ़ता है। शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में शिक्षक छात्र को डांटने लगे। इसका विरोध करने पर अध्यापक प्रेमनाथ ने बच्चे को बुरी तरह पीटा। छुट्टी होने के बाद घर जाकर छात्र ने अपने पिता से बताया। बृहस्पतिवार को कपिलदेव ने पन्नूगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed