फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   By doing silent padyatra BJP told the pain of partition

Sonebhadra News: मौन पदयात्रा कर भाजपाइयों ने बताया विभाजन का दर्द

Mon, 14 Aug 2023 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
By doing silent padyatra BJP told the pain of partition
सोनभद्र। विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए 14 अगस्त विभाजन विभिषिका दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा की तरफ से सिविल लाइंस स्थित होटल परिसर से मौन जूलूस स्वर्ण जयंती चौक होते हुए रामलीला मैदान तक निकाला गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड रहे। राज्यमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त कभी न भूलने वाली तिथि है। आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का विभाजन किया। इसके दुष्परिणाम स्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेली और अपनी जान गंवाई। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद रामशकल ने कहा कि यह देश का बंटवारा नहीं था, बल्कि दिलों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने विभाजन से होने वाली विभिषिका को कभी न भूलने वाला मंजर बताया। इस मौके पर घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, विधायक रामदुलार गोंड, एमएलसी विनीत सिंह, चेयरमैन रूबी प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, पूर्व विधायक तीरथराज, रामनरेश पासवान, गोविंद यादव, धर्मवीर तिवारी व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व कृष्णमुरारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed