फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   By breaking the lock of the house, thieves got goods worth lakhs

घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल उड़ाया

Tue, 08 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
By breaking the lock of the house, thieves got goods worth lakhs
बीजपुर रिहंद आवासीय परिसर आवास में चोरी की घटना जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र/बीजपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार की रात चोरों ने घर में घुसकर लाखों का माल उड़ा दिया। बीजपुर में एनटीपीसी के आवासीय परिसर से नकदी-जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोर समेट ले गए तो राबर्ट्सगंज की तहसील कॉलोनी में चोरों ने अधिवक्ता के घर को निशाना बनाया। पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के करोदिया गांव निवासी अधिवक्ता वंशराज गोंड का नगर की तहसील कॉलोनी परिसर में आवास है। सोमवार को वह अपने गांव गए थे। रात करीब नौ बजे वापस लौटे तो घर का दरवाजा टूटा था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। अधिवक्ता के मुताबिक आलमारी से सोने का दो मंगलसूत्र, दो नथिया समेत अन्य जेवरात के साथ 60 हजार रुपये नकद गायब था। बीजपुर : स्थानीय थाना अंतर्गत एनटीपीसी के आवासीय परिसर रह रहा हिमांशु श्रीवास्तव का परिवार सोन शक्ति स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने गया था। वापस लौटने पर घर के दरवाजे पर लगी कुंडी खुली थी। अंदर सारा सामान बिखरा था। भुक्तभोगी हिमांशु श्रीवास्तव के मुताबिक चोर आवास में रखा नकदी, जेवरात, लैपटॉप, चार्जर, हेडफोन सहित दस लाख का सामान समेट ले गए हैं। उन्होंने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed