फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Body of security guard of private company found hanging

Sonebhadra News: निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड का फंदे से लटकता मिला शव

Fri, 07 Apr 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Body of security guard of private company found hanging
ओबरा। थाना अंतर्गत भलुआ माइंस के समीप शुक्रवार को निजी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड का शव फंदे से लटकता मिला। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चंदौली जिले के सकलडीहा निवासी संतोष राय (45) पुत्र कांता प्रसाद एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। वह यहां डाला की चूड़ी गली के रहते थे। कंपनी के सिक्योरिटी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संतोष पांच वर्षों से सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। वह न्यू क्रेशर बाउंड्री साइड भलुआ माइंस की देखरेख करता थे। बताया कि शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे सिक्योरिटी गार्ड ने संदिग्ध हाल में क्रशर बाउंड्री के पास बने सुरक्षा पोस्ट में एल्यूमिनियम के तार से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सिक्योरिटी गार्ड ने किन परिस्थितियों से फांसी लगाई, इसकी जानकारी नही हो सकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed