फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP state president will come on 30th, workers engaged in preparations

30 को आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Sun, 24 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP state president will come on 30th, workers engaged in preparations
राबर्ट्सगंज पुसौली स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अजीत चौबे। - फोटो : SONBHADRA
भाजपा जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों, मंडल व मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक रविवार को हुई। इसमें एक नवंबर से शुरू हो रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के 30 अक्तूबर को जिले में आगमन के तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि 30 अक्तूबर को प्रदेश अध्यक्ष का आगमन एकता दिवस की पूर्व संध्या पर हो रहा है। वह दो कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। एकता दिवस की पूर्व संध्या पर हाइडिल मैदान में सभा होगी। इसके अलावा शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी की कार्यशाला सब्जी मंडी परिसर में दोपहर दो बजे से होनी है। सभी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं। बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेंद्र पटेल, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा दारा शिकोह, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दुबे, शिवकुमार गुप्ता, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री शंभूनारायण सिंह, संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, कैलास बैसवार, कन्हैया लाल, दिलीप पांडेय, लीला देवी, प्राणमति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed