फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bilateral talks on Warfwal inconclusive

वार्फवाल पर द्विपक्षीय वार्ता बेनतीजा

Tue, 06 Jul 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Bilateral talks on Warfwal inconclusive
एनसीएल खड़िया क्षेत्र के सभागार में मंगलवार दोपहर हुई द्विपक्षीय बैठक बिना नतीजा समाप्त हो गई। खड़िया गांव में निर्माणाधीन वार्फवाल को लेकर दोनों पक्ष अपने अपने हितों की रक्षा करते रहे। इस वजह से बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन

एनसीएल खड़िया गांव के नाई टोले के समीप रेल रैक लोडिंग प्वॉइंट (वार्फवाल) का निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके निर्माण से रहवासी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर कई गुना बढ़ जाएगा। इसी कारण दोनों पक्षों के बीच मामला उलझा है। रविवार को इस मुद्दे को हल कराने की कोशिश एसडीएम रमेश कुमार ने किया था लेकिन बात नहीं बनी। एसडीएम ने आईआईटी से इस मामले में रिपोर्ट देने की संस्तुति करते हुए यह व्यवस्था दी कि चाहे तो दोनों पक्ष आपसी सहमति बनाकर हल निकाल सकते हैं। इसी क्रम में मंगलवार की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मौजूद नागरिक मंच के अध्यक्ष पन्ना लाल, खड़िया प्रधान विजय गुप्ता, राजाराम गुप्ता, जोगेंद्र पटेल व आशीष चौबे ने ग्रामीणों का पक्ष रखा। इसी प्रकार एनसीएल के अधिकारियों ने वार्फवाल पर प्रबंधन की स्थिति साफ की। एनसीएल के तरफ से जीएम राजीव कुमार, कार्मिक अधिकारी एससी राय, सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह आदि मौजूद रहे। इस दौरान कोल प्रोजेक्ट द्वारा सीएसआर मद से कराए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed