फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bike rider died in road accident

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 23 Feb 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in road accident
वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र स्थित आमडीह मोड़ पर बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सिर पर हेलमेट न उसे गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुद्धी थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी शंभूनाथ (30) एक मांगलिक समारोह में शामिल होने सरईगाढ़ गांव के सोनबरसा टोला में आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर जाने के लिए निकला। जल्दबाजी में वह हेलमेट लेना भूल गया। आमडीह मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे मगर तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। रायपुर थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed