फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bhakti Jagran and tableaux enthralled the audience during Ganeshotsav

Sonebhadra News: गणेशोत्सव में भक्ति जागरण और झांकियों ने बांधा समा

Sat, 19 Sep 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Bhakti Jagran and tableaux enthralled the audience during Ganeshotsav
बभनी क्षेत्र के आश्रम जलाशय असनहर में गणेश प्रतिमा विसर्जन करते हुए भक्त।संवाद
बभनी। असनहर गांव में आयोजित पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शुक्रवार रात भक्ति जागरण और मनमोहक झांकियों के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान हनुमान, राधा-कृष्ण, कृष्ण-सुदामा, शिव-पार्वती और मां काली की झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ. व्यासचंद्र विश्वकर्मा और ब्लॉक प्रमुख बभनी प्रतिनिधि राकेश रंजन सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद दोनों ने भगवान गणेश की पूजा कर आरती की। दुद्धी के मां वैष्णवी झांकी ग्रुप के कलाकारों ने एक के बाद एक आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। हनुमान जी की भक्ति, राधा-कृष्ण की प्रेमलीला, कृष्ण-सुदामा की मित्रता, शिव-पार्वती और मां काली की जीवंत प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्ति जागरण में गायक संतोष कुमार साहू, जवाहर जोगी और गायिका नीतू ने गणेश भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी। गणपति बप्पा मोरया और गणपति पधारो जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक नाचते-झूमते रहे। संचालन सत्या ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed