फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Beds of Duddhi CHC are full, patients are getting admitted in the waiting room

Sonebhadra News: दुद्धी सीएचसी के बेड फुल, प्रतीक्षालय में भर्ती हो रहे मरीज

Fri, 02 May 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Beds of Duddhi CHC are full, patients are getting admitted in the waiting room
दुद्धी। मौसम में बदलाव के चलते उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। दुद्धी सीएचसी में सभी 30 बेड फुल हो गए हैं। जगह न होने से मरीजों को बाहर प्रतीक्षालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शुक्रवार को ओपीडी में तीन सौ से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें सबसे ज्यादा मरीज पेट दर्द, उल्टी-दस्त के रहे।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तेज धूप ने उमस में वृद्धि की है। इसके चलते बीमारियां बढ़ने लगी है। यूपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित दुद्धी सीएचसी में पड़ोसी राज्यों से भी मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में यहां अक्सर भीड़ रही है। मरीजों की संख्या बढ़ने से जनरल वार्ड के अलावा इमरजेंसी वार्ड और प्रतीक्षालय में उन्हें भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। केंद्र अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने बताया कि गांव में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच कर उपचार कर रही है। वर्तमान समय में डायरिया के मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के टीम ओपीडी एवं आईपीडी की भीड़ को कंट्रोल कर रही है। हॉस्पिटल में बेड व कर्मचारियों की कमी के वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चोपन सीएचसी में गंदगी देख नाराज हुए सीएमओ

चोपन। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार ने शुक्रवार को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार लगाई। सीएमओ ने कहा कि अस्पतालों में गंदगी और अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएमओ ने कहा कि सभी निजी अस्पतालों को आगामी 6 मई तक अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद अगर कोई निजी अस्पताल बिना पंजीकरण के संचालित पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चोपन सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। जैसे ही डॉक्टर की तैनाती होगी, मशीन को तत्काल चालू कर दिया जाएगा। सीएमओ ने आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर पत्राचार किया गया है और आवश्यक कार्रवाई जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed