फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Beat constable suspended for theft in Sangh office in densely populated area

Sonebhadra News: घनी आबादी के बीच संघ कार्यालय में चोरी पर बीट आरक्षी निलंबित

Fri, 13 Jun 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Beat constable suspended for theft in Sangh office in densely populated area
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के वार्ड नंबर एक स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय में हुई चोरी के मामले में एसपी ने गश्त आरक्षी को निलंबित कर दिया है। चेकिंग दल के विरुद्ध भी जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ सिटी की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक दलित मोहाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ रॉबर्ट्सगंज इकाई का कार्यालय है। घनी आबादी के बीच स्थित इस कार्यालय में बुधवार की रात छत के रास्ते चोर घुस गया था। कार्यालय के कमरे में पहुंचकर आलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखे 45 हजार रुपये नकदी, मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर भाग गया। घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई। नगर कार्यवाह महेश शुक्ला की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने आसपास के घरों में लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो रात करीब एक बजे के आसपास एक युवक कार्यालय में घुसता दिख रहा है। पुलिस को शक है कि उसी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस युवक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि संबंधित क्षेत्र में रात्रि गश्त के लिए कस्बा चौकी के आरक्षी अनिल कुमार की ड्यूटी लगाई गई थी। सीओ सिटी की आख्या के आधार पर गश्त में लापरवाही बरतने पर आरक्षी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया गया है। गश्त की चेकिंग करने वाले दल की सक्रियता की भी जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed