फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BDC union demonstrated for development fund

विकास निधि के लिए बीडीसी संघ ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
BDC union demonstrated for development fund
क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास निधि दिए जाने के साथ ही ग्राम प्रधानों की तर्ज पर मानदेय देने की मांग कर रहे प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित नौ सूत्री ज्ञापन डीएम के माध्यम से सीएम को प्रेषित किया।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था में बीडीसी अहम कड़ी है लेकिन बीडीसी की उपेक्षा की जा रही है। सभी ने एक स्वर में बीडीसी को 10 लाख रुपये प्रति वर्ष विकास निधि दिए जाने की मांग की। पांच हजार रुपये प्रति माह मानदेय देने, 1500 ब्लॉक आने जाने में मीटिंग होने पर भत्ता दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही क्षेत्र पंचायत में एक कार्यालय दिए जाने, शस्त्र लाइसेंस, 10 लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा, पेंशन की व्यवस्था किए जाने सहित नौ सूत्री मांग पूरी किए जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ला, जिलाध्यक्ष श्यामानंद गुप्ता, पवन कुमार शुक्ला, संतोष कुमार, प्रेमचंद, दिनेश गुप्ता, रामसेवक, उर्मिला देवी, शंभू नारायण, जयप्रकाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed