सोनभद्र। अपना दल पार्टी के संस्थापक डा. सोनेलाल पटेल की हत्या की सीबीआई जांच कराने तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल को उच्चस्तरीय सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला। सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन करने के पश्चात मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
मुख्य अतिथि सुनील सिंह ने कहा कि अपना दल के संस्थापक के परिनिर्वाण दिवस पर रविवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन व सभा की गई। कहा कि किसानो, कमेरो के हितों एवं सामाजिक न्याय के सवाल पर डा. सोनेलाल ने 1995 में अपना दल की स्थापना की। 17 अक्तूबर 2009 को साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई। हत्या की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो सकी। वक्ताओं ने कहा कि आज जब उनके नाम पर राजनीति करके बहुतेरे लोग केन्द्र एवं राज्य की सरकार में बैठे हैं। जिलाध्यक्ष सीडी सिंह पटेल व संचालन कर रहे गंगेश्वर सिंह पटेल ने भी विचार रखे। इस मौके पर विजेन्द्र सिंह पटेल, सिकन्दर, सुनील, शिव सिंह, महेन्द्र पटेल, दीना शर्मा, रमेश गोड़, दिनेश्वर पाल, अमृत लाल पटेल, महिला मंच जिलाध्यक्ष, शान्ति, धर्मशीला शर्मा उपस्थित रहे।