फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anuj had bought a new bike three days ago, killed his cousins

Sonebhadra News: अनुज ने तीन दिन पहले ही खरीदी थी नई बाइक, ममेरे भाइयों की गई जान

Wed, 18 Sep 2024 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Anuj had bought a new bike three days ago, killed his cousins
मिर्जापुर के राजगढ़ थाना अंतर्गत सेमरी ग्राम के पास मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में ममेरे भाइयों की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। वाराणसी जाने के लिए दोनों तीन दिन पहले खरीदी नई बाइक लेकर घर से निकले थे।
विज्ञापन

कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत की खबर से परिजनों में शोक है। बुधवार को मिर्जापुर में पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही चीख -पुकार मच गई। दोनों युवकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धरसड़ा गांव निवासी अनुज कुमार पाठक (21) वाराणसी के एक निजी संस्थान में बीबीए का छात्र था। तीन भाइयों और एक बहन में वह सबसे छोटा था। पिता शारदा पाठक छोटे किसान हैं। वह एक ट्रैक्टर एजेंसी में नौकरी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज पढ़ने में होनहार था। परिजनों को उससे काफी उम्मीदें थीं। उसने इसी वर्ष बीबीए कोर्स के लिए दाखिला लिया था। वाराणसी में ही किराए का कमरा लेकर रहता था। तीन दिन पहले उसने काॅलेज आने-जाने के लिए नई पल्सर बाइक खरीदी थी।
बाइक लेकर वह शिवद्वार में दर्शन करने भी गया था। इसके बाद मंगलवार को वह वाराणसी जाने के लिए घर से निकलकर अपने मामा के यहां केकराही पहुंचा। वहां ननिहाल के लोगों से मुलाकात के बाद ममेरे भाई शिवेश दत्त मिश्रा (19) पुत्र अरुण मिश्र को भी नई बाइक से वाराणसी घूमाने के लिए साथ ले लिया।
घटना से कुछ देर पहले ही दोनों केकराही से निकले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजन स्तब्ध रह गए। दोनों की मौत की सूचना मिलने पर उनके गांवों में मातम छा गया। वाराणसी-सक्तेशगढ़ मार्ग पर सेमरी ग्राम पंचायत के तलरे पुरवा में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की जान गई।

बाइक भी धू-धूकर जल गई। बुधवार को दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। शिवेश मिश्रा परिवार में इकलौता पुत्र था। वह लखनऊ में रहकर डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed