फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara D production reached 310 MW

अनपरा डी का उत्पादन पहुंचा 310 मेगावाट

Wed, 03 Jun 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Wed, 03 Jun 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Anpara D production reached 310 MW
अनपरा डी की मंगलवार की रात उत्पादन पर ली गई पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई का उत्पादन बुधवार दोपहर 310 मेगावाट तक पहुंच गया। फिलहाल इकाई को ढाई सौ मेगावाट पर चलाया जा रहा है। एक-दो दिन में इकाई को फुल लोड पर लेकर कामर्शियल लोड देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उधर, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि एवं ऊर्जा सलाहकार एससी राय पहली इकाई को नियमित उत्पादन पर लाने के मिशन को कामयाब बताते हुए दोपहर बाद लखनऊ वापस हो गए।
विज्ञापन

  अनपरा डी की पहली इकाई का 31 मार्च को सीएम अखिलेश यादव ने लोकार्पण किया था। खामियों को दुरुस्त कर मंगलवार की रात फिर से इकाई उत्पादन पर ले ली गई। ऊर्जा सलाहकार एससी राय और सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी के मुताबिक इस दौरान सारी चीजें ओके मिलीं और इकाई को बुधवार दोपहर बारह बजते-बजते 310 मेगावाट के लोड पर ले लिया गया।
विज्ञापन


    चूंकि इकाई में शीतलन प्रक्रिया जारी रखने के लिए ब्वायलर में बनने वाली स्टीम के तीन गुने से भी अधिक पानी की जरूरत पड़ती है, इसलिए उत्पादन घटाकर ढाई सौ मेगावाट कर दिया गया। पांच सौ मेगावाट उत्पादन के लिए शीतलन संयंत्र को पानी की कमी न पड़े, इसके लिए टीडीबीएस (टरबाइन डिमराइलिजेशन वाटर सिस्टम) की सभी पाइपों को इकाई से जोड़ा जा रहा है।   ऊर्जा सलाहकार का कहना था कि इस काम में 24 घंटे लगेंगे। इसके बाद इकाई को पांच सौ मेगावाट का लोड देकर कामर्शियल लोड देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उम्मीद जताई कि एक पखवारे के भीतर अनपरा डी की बिजली ग्रिड को मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed