फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry 36 employees sitting on hunger strike

नाराज 36 कर्मचारी बैठे भूख हड़ताल पर

Wed, 04 Feb 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Wed, 04 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Angry 36 employees sitting on hunger strike
नगर में स्थित निजी कंपनी में  कार्य करने वाले 36 कर्मचारी प्रबंधन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधन ने उन्हें बगैर किसी पूर्व अल्टीमेटम के हटा दिया है।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से बदली कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं। लेकिन कंपनी प्रबंधन ने बगैर किसी कारण के कोई अल्टीमेटम दिये बिना उन्हें हटा दिया। कुछ कर्मचारियों के साथ उनकी पत्नी और बच्चे भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि कर्मचारियों के साथ प्रबंधन गलत कर रहा है। श्रमिकों ने उपश्रमायुक्त के कार्यालय में भी जाकर अपनी अर्जी दी थी लेकिन कोई सुनवाई न होने के नाते उन्हें विवश होकर भूख हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे, सपा के जिला सचिव अमरेंद्र सिंह, मोटर यूनियन के अध्यक्ष रानू सिंह ने भी कर्मचारियों को समर्थन किया। कहा कि उन्हें बहाल नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कंपनी के मानव संसाधन प्रमुख अरूण कुमार से बात नहीं हो सकी। अनशन पर युनूस अंसारी, सुरेश राम, कृष्णा प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, शशिकांत द्विवेदी, जसबीर सिंह, सुरेश प्रसाद यादव बैठे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed