फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anger against recovery

वसूली के खिलाफ गुस्सा

Thu, 20 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र Updated Thu, 20 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Anger against recovery
टेंपो चालकों ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
पुलिस की नाक के नीचे टेंपो चालकों से डंडा मार नंबर टेकर वसूली  कर रहे हैं। आए दिन चालकों को उत्पीड़ित किया जा रहा। इससे नाराज टेंपो चालक बुधवार को राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर पुलिस के नंबर टेकरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।राबर्ट्सगंज से मधुपुर, केकराही, शाहगंज, रामगढ़, खलियारी, चुर्क, चोपन में जगह जगह नंबर टेकर आटो चालकों से अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन


पूर्व में भी कई बार टेंपो चालक शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को एक बार फिर दोपहर बाद करीब एक बजे दर्जनों की संख्या में टेंपो चालक राबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंच गए। यहां चालकों ने प्रदर्शन किया नंबर टेकरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान चालक कोतवाली के अंदर जा रहे थे, तभी वहां तैनात सिपाहियों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया और उनका ज्ञापन खुद ले लिया।
विज्ञापन


कोतवाली में पत्र देने वाले जुनैद अंसारी, बबलू, पंकज, अनिल कुमार, छोटेलाल का कहना था कि उन्हें अक्सर उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है। जुनैद ने प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह मंगलवार की शाम करीब चार बजे अपनी टेंपो लेकर नंबर में धर्मशाला चौक पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे रिजर्व भाड़ा मिला तो गाड़ी लेकर जाने लगा। इस दौरान नंबर टेकर ने चालक की पिटाई शुरू कर दी और धमकी दी। इसी तरह बढ़ौली चौराहे पर नंबर टेकर डंडा मारकर बीच में आटो चालकों से रुपये लेते हैं इससे जाम भी लगने की नौबत आ जाती है। उसने कार्रवाई की मांग की है।



कहा गया ‌िक  किसी को अवैध वसूली नहीं करने दिया जाएगा। यदि ऐसा होता है तो आगे आंदोलन तेज किया जाएगा।प्रदर्शन करने वालों में आशीष पटेल, राजेश मौर्य, दीपक कुमार, दिलीप केशरी, भोले, रमेश मौर्य, सोनू, कमला सिंह, महेश, सुनील, विजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed