फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ambulance was not available on time, woman died due to lack of treatment

Sonebhadra News: समय से नहीं मिली एंबुलेंस, उपचार के अभाव में महिला ने दम तोड़ा

Sat, 31 Aug 2024 04:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Ambulance was not available on time, woman died due to lack of treatment
घोरावल। एक तरफ गुरबत और दूसरी तरफ समय से सरकारी एंबुलेंस न उपलब्ध होने से गरीब महिला ने दम तोड़ दिया। उसे सीएचसी से वाराणसी रेफर किया गया था। परिजन हेल्पलाइन नंबर फोन करते रह गए, मगर घंटे भर बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। नतीजा सीएचसी परिसर में ही महिला ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद अफसर जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

ढेढ़ी गांव निवासी कौशिल्या देवी (32) को बीमार हालत में बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े सात बजे घोरावल सीएचसी लाया गया था। डॉक्टरों ने लगभग एक घंटे बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार काफी गरीब है। उसके पास पर्याप्त रुपये नहीं थे कि वह अपना निजी साधन कर सके और वाराणसी ले जा सके। परिजनों ने एंबुलेंस सेवा के नंबर पर फोन कर मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए मदद मांगी। बताया गया कि कई बार फोन किया गया, लेकिन तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध न होने की बात कही गई। इस दौरान कौशल्या की तबीयत बिगड़ती गई और उसने परिसर में ही दम तोड़ दिया। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

मृतका कौशल्या की तीन संतान हैं। इसमें सबसे बड़ी लड़की सात वर्ष और दो बेटे क्रमश: पांच व तीन वर्ष के हैं। इस मामले में सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पैरालिसिस की हालत में कौशल्या को अस्पताल में भर्ती किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने पर बीएचयू रेफर किया गया था। एंबुलेंस न आने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed