फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Allegation of fraud in mass marriage scheme in Sonbhadra: Women Congress protests for investigation

सोनभद्र में सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े का आरोप : जांच को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 26 Nov 2024 08:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2024 08:35 PM IST
सार

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा और सामुहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर जांच की मांग की। आरोप है कि इस योजना के तहत होने वाली शादियों को लेकर गड़बड़ी सामने आई है और लाभार्थियों को घटिया सामान दे दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Allegation of fraud in mass marriage scheme in Sonbhadra: Women Congress protests for investigation
प्रदर्शन करती कांग्रसी महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में हुए फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर उसके खिलाफ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते हुए डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मामले में जांच कराकर दाेषियों पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि भाजपा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जिले में महज कोरा साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पहले से शादीशुदा दंपती की दोबारा शादी कराकर कोरम पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


यह गड़बड़ियां उस ब्लॉक में हुई हैं, जहां से खुद समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड हैं। पूर्व में भी विवाह योजना में दिए गए सामानों में गड़बड़ियां मिली थीं। उन्हें घटिया सामान दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




बार-बार ऐसी अनियमितता जाहिर करती हैं कि सरकार की योजना फेल हो चुकी है। उन्होंने योजना के सभी लाभार्थियों के पात्रता की उच्चस्तरीय जांच कराने की जरूरत बताई। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष शांति विश्वकर्मा, गीता देवी, राजकुमारी, बबीता देवी, सीता देवी, शकुंतला, मीरा, रामवंती देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed