{"_id":"619934e54db477003f6fc469","slug":"advocates-demonstrated-for-the-demand-to-create-a-district-sonbhadra-news-vns6236739181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
दुद्धी जिला बनाने की मांग को लेकर तहसील गेट प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : SONBHADRA
फोटो
अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
चेताया दुद्धी को शीघ्र जिला बनाने की घोषणा न होने पर करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता ने कहा कि करीब तीन दशक से जिले की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा के कई नेताओं ने वादा किया था कि अगर पार्टी की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा, लेकिन सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाला और अभी तक घोषणा नहीं की गई है। छोटेलाल ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र जिला घोषित नहीं की तो संघर्ष समिति के लोग आंदोलन तेज करेंगे। पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता। इस मौके अजय, संजीव कुमार गुप्त, आनंद कुमार, जीवन राम, संतोष कुमार, राकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, जवाहर लाल, राहुल, छोटेलाल, कृष्णदेव अग्रहरि, राजेंद्र चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।