फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Advocates demonstrated for the demand to create a district

जिला बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Nov 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated for the demand to create a district
दुद्धी जिला बनाने की मांग को लेकर तहसील गेट प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
फोटो
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी
चेताया दुद्धी को शीघ्र जिला बनाने की घोषणा न होने पर करेंगे आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार को दोपहर में कचहरी गेट के सामने सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता ने कहा कि करीब तीन दशक से जिले की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार हाथ पर हाथ रख कर बैठी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा के कई नेताओं ने वादा किया था कि अगर पार्टी की सरकार बनी तो दुद्धी को जिला निश्चित रूप से बना दिया जाएगा, लेकिन सरकार का कार्यकाल पूरा होने वाला और अभी तक घोषणा नहीं की गई है। छोटेलाल ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र जिला घोषित नहीं की तो संघर्ष समिति के लोग आंदोलन तेज करेंगे। पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा रेवेन्यू सरकार को मिलता। इस मौके अजय, संजीव कुमार गुप्त, आनंद कुमार, जीवन राम, संतोष कुमार, राकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, जवाहर लाल, राहुल, छोटेलाल, कृष्णदेव अग्रहरि, राजेंद्र चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed