फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Action will be taken against hundred crusher plants of Cat-Markudi mining area

बिल्ली-मारकुडी खनन क्षेत्र के सौ क्रशर प्लांटों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Sun, 06 Feb 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against hundred crusher plants of Cat-Markudi mining area
ओबरा तहसील क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र कें करीब सौ क्रशर प्लांट मालिकों ने नियमों को दरकिनार कर दूसरे व्यक्तियों को प्लांट चलाने के लिए अनुबंध कर दिया है। ठेकेदारी पर क्रशर प्लांट चलाने वाले कई संचालक बगैर परमिट के ओवरलोड गिट्टी ट्रकों पर लोड कर सरकार को क्षति पहुंचा रहे हैं। यह खुलासा खान विभाग की जांच मे हुआ है। खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने कहा कि अनुबंध पर संचालित हो रहे क्रशर प्लांटों की रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है और शीघ्र उनके खिलाफ कार्रवाई की जएगी।
विज्ञापन

डीएम टीके शिबू ने सभी क्रशर प्लांट मालिकों और बालू के ठेकेदारों को ओवरलोड खनिज संपदा ट्रकों पर लोड नहीं करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद जिले में धड़ल्ले से बालू और गिट्टी लदे वाहनों का संचालन हो रहा है। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने खान अधिकारी और सभी तहसीलों को एसडीएम को ओवरलोड एवं बगैर परमिट के बालू-गिट्टी का परिवहन करने वाले वाहनों को पकड़ कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में खनिज विभाग ने कार्रवाई शुरू की तो पता चला कि क्रशर प्लांट मालिकों से अनुबंध कराकर प्लांट संचालित करने वाले बिना परमिट और ओवरलोड गिट्टी ट्रकों को दे रहे हैं। खान अधिकारी जेपी द्विवेदी ने बताया कि जांच में पता चला है कि जिले में सौ क्रशर प्लांट मालिकों ने दूसरे व्यक्तियों को ठेके पर प्लांट चलाने के लिए दे दिया है। कई प्लांटों से बगैर परमिट और ओवरलोड गिट्टी वाहनों पर लोड किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सौ क्रशर प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कहा कि नियमों को दरकिनार कर गिट्टी बेचने वालों केे खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed