फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused of raping a young woman and teenager arrested

Sonebhadra News: युवती और किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a young woman and teenager arrested
बभनी/हाथीनाला। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दुष्कर्म के दो मामलों में पुलिस ने सोमवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना बभनी क्षेत्र की एक युवती ने 25 अक्तूबर को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती पड़ोस में छठी के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रही थी। आरोपी उसे रास्ते से खींचकर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरझट निवासी राजकुमार उर्फ सुनील कुमार को अरझट मोड़ से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

वहीं, चोपन थाना क्षेत्र में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म की घटना हुई थी। एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को नोटौलिया मोड़ से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
पुलिस ने पीड़ित के 20 हजार वापस कराए
सोनभद्र। साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने ठगी के 20 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं। रेणुकूट के हिंडाल्को कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र ने गूगल पे के माध्यम से अपने रिश्तेदार को रुपये भेजते समय गलती से गलत मोबाइल नंबर अंकित कर दिया, जिससे 20 हजार रुपये दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गए। आवेदक ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच करते हुए साइबर क्राइम टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के मूल खाते में वापस कराई। थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed