फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Abhay Narayan Tiwari honored with Home Minister's Medal for exposing the murder of Chairman

चेयरमैन के हत्या का खुलासा करने पर अभय नारायण तिवारी गृहमंत्री पदक से सम्मानित

Wed, 18 Aug 2021 06:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:41 PM IST
विज्ञापन
Abhay Narayan Tiwari honored with Home Minister's Medal for exposing the murder of Chairman
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह की सितंबर 2019 में हुई हत्या का खुलासा एक माह के अंदर करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने पर तत्कालीन पिपरी थानाध्यक्ष अभय नारायण तिवारी को केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। आपराधिक मामलों की जांच में उत्कृष्टता व उच्च पेशेवर मानकों को बनाए रखने के लिए देश के 152 पुलिस अधिकारियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि 30 सितंबर 2019 को तत्कालीन नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह की अज्ञात शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष अभय नारायण तिवारी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नगर की शांति व्यवस्था कायम की और जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले का खुलासा तत्परता से करने की वजह से उन्हें केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किया गया है। मूल रूप से गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के उतरांव गांव निवासी अभय नारायण तिवारी 1983 से ही पुलिस सेवा में हैं इसके पूर्व उन्हें सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा भी सम्मान प्राप्त हो चुका है। वे वर्तमान में क्राइम ब्रांच प्रभारी के पद पर तैनात हैंञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed