फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   A view point and a multi-purpose hall will be built for tourists at Dhandhraul Dam

Sonebhadra News: धंधरौल बांध पर पर्यटकों के लिए बनेगा व्यू प्वाइंट, मल्टी परपज हॉल

Mon, 21 Apr 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
A view point and a multi-purpose hall will be built for tourists at Dhandhraul Dam
धंधरौल बांध पर सैर सपाटे के लिए आने वाले पर्यटकों को अब मायूस नहीं होना होगा। बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। सिंचाई व जल संसाधन विभाग की मदद से पर्यटन विभाग यहां पर्यटन सुविधाओं को विकसित करेगा। इस पर 4.81 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इस धनराशि से पर्यटकों के लिए मल्टी परपज हॉल, गजीबो, टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग एरिया, व्यू प्वाइंट, शेड-बेंच आदि का निर्माण होगा। पर्यटक व्यू प्वाइंट से बांध का विहंगम नजारा देख सकेंगे। ब्रिटिश काल में वर्ष 1917 में घाघर नदी पर बना धंधरौल बांध सिंचाई और पेयजल का मुख्य स्रोत है।
विज्ञापन

पहाड़ों और जंगलों में होने वाली बारिश का पानी इस बांध में एकत्रित कर सालभर उपयोग किया जाता है। सोनभद्र के अलावा चंदौली और मिर्जापुर जिले की बड़ी आबादी भी इस बांध के पानी से लाभान्वित होती है। चारों तरफ हरियाली और ऊंचे पहाड़ों से घिरे बांध का नजारा पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नियमित रूप से पर्यटक पहुंचते हैं। विशेष अवसरों पर भीड़ लगती है। दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को बांध के आसपास बुनियादी सुविधाएं न होने से परेशानियां होती है। शुद्ध पेयजल, शौचालय के लिए भटकना पड़ता है। बरसात के दिनों में उन्हें सिर छिपाने की जगह नहीं मिल पाती।
करीब डेढ़ साल पहले पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के नेतृत्व में पहुंचे तीन सदस्यीय मंत्री दल ने यहां पर्यटन सुविधाओं के विकास का निर्देश दिया था। इसके आधार पर पर्यटन विभाग ने कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा था। काफी समय प्रस्ताव सिंचाई विभाग की अनुमति के इंतजार में पड़ा रहा।
शासन के निर्देश पर अब सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने यहां पर्यटन सुविधाओं के कार्यों पर सहमति जताई है। माना जा रहा है कि जल्द ही यहां कार्य आरंभ होगा।

4.81 करोड़ रुपये से होंगे कार्य
धंधरौल बांध का मुख्य उपयोग सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं के लिए होता है। इसकी सुरक्षा को देखते हुए पर्यटन के लिए बांध से 210 मीटर की दूरी पर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें पर्यटकों के लिए मल्टी परपज हाल बनेगा। गजीबो, शेड-बेंच, टायलेट, कैफेटेरिया, पार्किंग के अलावा दो मंजिया व्यू प्वाइंट भी होगा। यहां से पर्यटक पूरे बांध के अद्भुत नजारे को निहार सकेंगे। इन कार्यों के लिए 4.81 करोड़ रुपये मंजूर हैं। भविष्य में यहां बोटिंग, कैंपिंग सहित वाटर स्पोर्ट्स पर आधारित गतिविधियों को भी शुरू करने की योजना है।

205 गांवों को पानी देता है तैरता इंटेकवेल
पीएम मोदी ने वर्ष 2021 में जल जीवन मिशन की शुरुआत धंधरौल बांध से ही की थी। हर घर जल योजना के तहत 205 गांवों के करीब 24 हजार परिवारों को पानी देने के लिए बांध में तैरता इंटेक वेल बनाया गया है। इंटेक से लिया जाने वाला रॉ-वाटर ट्रीमेंट प्लांट पहुंचता है और 7 पानी टंकियों के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। पानी में तैरता इंटेक वेल भी खास है।


धंधरौल बांध को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना तैयार है। पर्यटकों की सुविधाओं के लिए यहां 4.81 करोड़ रुपये से विभिन्न कार्य कराए जाने हैं। सिंचाई विभाग की अनुमति के लिए लगातार पत्राचार किया जाता रहा है। सहमति के बाद शीघ्र ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। -बृजेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article